हरिहरगंज ( पलामू )
हरिहरगंज क्षेत्र अंतर्गत एनएच–98 सतगांवा मोड़ स्थित एक लोहा गेट–ग्रिल दुकान में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कटर मशीन, लोहे के बटखारे, एल्युमिनियम व स्टील समेत करीब एक लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया । इस संबंध में जानकारी देते हुए अफरोज अंसारी ने बताया कि यह दुकान उनके बहनोई स्वर्गीय जसीमुद्दीन अंसारी उर्फ नवाब की थी । जिनकी दो माह पूर्व धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी । चोरी की इस घटना से पीड़ित परिवार पहले से अधिक सदमे में है । पीड़ित परिवार ने बताया कि दुकान ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन थी । लेकिन चोरी से रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है । परिवार ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है ।
घटना की सूचना पर बसपा नेता प्रमोद कुमार रवि, मुखिया गुलाम सरवर, आबिद हुसैन, अताउल हक, कादिर अहमद, मो. आरिफ सहित कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे । उन्होंने चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने, चोरों की गिरफ्तारी तथा जसमुद्दीन अंसारी उर्फ नवाब हत्याकांड के शेष आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की ।

