लातेहार: लातेहार के टाउन हॉल में राष्ट्रीय जनता दल का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हो गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के वरीय नेताओं का आगमन हुआ तथा पार्टी की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री श्रम नियोजन संजय प्रसाद यादव पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष यादव के अलावे अन्य नेताओं को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया कार्यक्रम का शुरूआत किया गया । कार्यक्रम का मंच संचालन राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव के द्वारा किया गया। मौके पर श्रम नियोजन कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि सामाजिक उत्थान को लेकर काफी समय पहले संघर्ष करता रहा है पिछड़ी जातियों का सम्मान देना राजेश का काफी पुराना लक्ष्य रहा है। पार्टी आज झारखंड के विकास को लेकर काफी मजबूती से खड़ी है आने वाले समय में लातेहार के दो विधानसभा में रजत के विधायक व सांसद रहेंगे इधर राजा की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश ने राजनीतिक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष का चुनाव किया उन्होंने निर्मला देवी को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाया है। इधर राजेश के कई वक्ताओं ने राज्य के इतिहास को लेकर अपनी अपनी बातें रखी हैं मौके पर संजय पासवान विधायक देवघर नरेश सिंह विधायक विश्रामपुर समेत कई नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

