अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सतभुरवा के समीप शुक्रवार को फोरलेन सड़क पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान हरिहरगंज के बांसो गांव निवासी अजीत कुमार व सीमावर्ती बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के चित्रगोपी राजा बिगहा गांव निवासी प्रभु उर्फ सुजीत कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक कौवाखोह की ओर जा रहे थे। तभी वे तेज रफ़्तार में पीछे से जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए प्रभु कुमार को औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच -पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply