भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तेंदुई में निकली भव्य कलश यात्रा

हरिहरगंज (पलामू )

पिपरा प्रखंड के तेंदुई गांव में शुक्रवार को भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई । पारंपरिक गाजा-बाजा, हर-हर महादेव के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया । कलश यात्रा में सैंकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए । सभी श्रद्धालु तेंदुई गांव से मेन रोड होलेया होते हुए पुनपुन उद्गम स्थल कुंड पर पहुंचे । जहां रांची से आए आचार्य शेखर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से कलश में जल भरवाया । इसके बाद श्रद्धालु जल लेकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचे । अनुष्ठानकर्ता रविंद्र कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी पूर्व मुखिया इंदु देवी के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस दौरान रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांव में श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल है । उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को वेदी पूजन, 5 जुलाई को मूर्ति स्थापना तथा 6 जुलाई को हवन-पूर्णाहुति के साथ ही भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव मंदिर निर्माण समिति के बबलू कुमार सिंह, रंजय सिंह, विकास सिंह, हरेंद्र सिंह, निखिल सिंह, अमित सिंह, सुशील सिंह, लालबाबू सिंह, अरुण सिंह, अजय सिंह, गुड्डू सिंह, मुन्ना सिंह, सोनू सिंह, बैजनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही । इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजन सिंह उर्फ भोलू, संदीप पासवान, सौरभ सिंह, विवेक सिंह, बिंदेश्वर पाठक, नवलकिशोर पाठक, संतोष पाठक, सुरेंद्र सिंह, अवध किशोर सिंह, वृंदा सिंह, सिद्धि सिंह, रंधीर सिंह, विक्की सिंह, अनीश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे ।

Leave a Reply