हरिहरगंज (पलामू )
नशा मुक्ति अभियान के तहत मंगलवार को स्थानीय सीता टेन प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्रों ने जागरूकता साइकिल रैली निकाली । रैली को विद्यालय के प्राचार्य डॉo अजय प्रसाद राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । विद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी डॉo ओरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में छात्रों ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉo अजय प्रसाद राय तथा एनसीसी पदाधिकारी डॉo ओरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है । इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है । उन्होंने छात्रों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की । मौके पर डॉo नागदेव यादव, डॉo राजकुमार, गोपाल शरण राणा, अभिषेक पाठक, डॉo कन्हैया प्रसाद सिंह, नीरज कुमार सिंह, अरमान अंसारी, अबु साद, ईश्वर चंद, राहुल कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे ।

