अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मेगा योग शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास!

योग से स्वस्थ तन-मन का निर्माण संभव : डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ

मेदिनीनगर (पलामू)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर, मेदिनीनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं पतंजलि परिवार के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय ग्रेटर एस एल ए पब्लिक स्कूल, शाहपुर-बिरसानगर परिसर में भव्य मेगा योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रवीश कुमार सिन्हा ने कहा कि सामूहिक योग से सकारात्मक ऊर्जा एवं सामूहिक शक्ति का संचार होता है, जो तन एवं मन को स्वस्थ एवं शांत रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति स्वयं स्वस्थ रहेगा तभी वह अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए बेहतर योगदान दे सकेगा।
योगाभ्यास का संचालन पतंजलि परिवार की प्रशिक्षिका श्रीमती ममता शरण एवं श्रीमती आशा अग्रवाल ने किया। वहीं लायंस क्लब के फाउंडर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ ने योग के विभिन्न लाभों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है।
कार्यक्रम के दौरान श्रेया लैब (डॉ. लाल पैथ लैब,) सादिक चौक के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम एवं ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही उपस्थित लोगों के बीच योग मैट का वितरण भी किया गया।
योग शिविर के सफल आयोजन में जनार्दन अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल एवं समीर गुप्ता आईपीसीए लैब लि. द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्था एवं स्वास्थ्यवर्धक जलपान की व्यवस्था की गई।
डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ ने सभी उपस्थित लोगों को प्रत्येक रविवार प्रातः 6 बजे निर्मला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के बेसमेंट में आयोजित होने वाले नियमित योग सत्र में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि पतंजलि परिवार के प्रभारी राजीव शरण के मार्गदर्शन में यह योगाभ्यास नियमित रूप से कराया जाएगा। उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया।
शिविर में महिलाओं एवं बच्चों की विशेष भागीदारी और उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल एवं इंडोर गेम्स के बढ़ते प्रभाव के कारण शारीरिक गतिविधियां कम हो रही हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग ही एक ऐसा माध्यम है जो व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लिली मिश्रा, प्रियंका आनंद साहू, रीता अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, मधु अग्रवाल, आस्था अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, प्रवीण कुमार, विजय प्रसाद, विक्रम कुमार, श्रीकांत कुमार, वरुण कुमार, पवन कुमार, आनंद वर्धन, अश्विनी आनंद, आनंद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, संकेत गुप्ता, वैभव अग्रवाल, जनार्दन अग्रवाल, ऋषिकेश दुबे, डॉ. अमित कुमार एवं रंजीत कुमार मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply