हरिहरगंज ( पलामू )
विश्व योग दिवस पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर योग शिविर का आयोजन किया गया । सीता प्लस टू उच्च विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सहित विभिन्न संस्थानों में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आम लोगों ने उत्साहपूर्वक अनुलोम-विलोम, कपालभाति, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं अन्य योगासन किए । इस दौरान प्रभात फेरी भी निकाला गया । मौके पर बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी ने कहा कि योग शारीरिक , मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। नियमित योग से असाध्य रोगों से भी मुक्ति पाई जा सकती है। योग शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉo गोपाल प्रसाद डॉo प्रमोद कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य अजय प्रसाद राय, विजयेन्द्र प्रसाद ,सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, विजयेंद्र प्रसाद योग प्रशिक्षक राजीव कुमार एसआइ संतोष कुमार, राकेश कुमार, नाजीर ब्रजेश कुमार, आनंद यदुवंशी अखिलेश मेहता, अवधेश मेहता, संजय राणा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

