हरिहरगंज ( पलामू )
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पिपरा थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने किया । मौके पर अंचलाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है । किसी भी प्रकार की समस्या या अफवाह की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके । थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने दोनों समुदायों से आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की । उन्होंने बताया कि मुहर्रम के दौरान संवेदनशील एवं चिन्हित स्थलों पर नियमित गश्ती की जाएगी । बैठक में जिप सदस्य ददन पासवान, प्रखंड प्रमुख विक्रांत सिंह यादव, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिंह, एसआइ मनोज राणा, एएसआइ ललन राम, तस्दुक अंसारी, जितेंद्र उरांव, मुंशी रविकांत राय, मुखिया राजेश राजवंशी, सागर सिंह, लालबहादुर सिंह, विश्वनाथ राम, विष्णुदेव गुप्ता, अरुण मिश्रा, सहेंद्र दुबे, हरी यादव, निसार अंसारी, आलमगीर आलम, नौशाद अंसारी, अलीम अंसारी, जागीर अंसारी सहित दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे ।

