विश्रामपुर (पलामू) :
बिश्रामपुर स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को भाजपा की एक अहम बैठक हुयी.बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री मंत्री मनोज कुमार सिंह,विशिष्ट अतिथि पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता,भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उपस्थित रहे.बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष ज्वाला गुप्ता व संचालन पूर्व अध्यक्ष बबन राम ने किया.बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हुयी.बैठक में राज्य सरकार से यथाशीघ्र नगर निकाय चुनाव कराने,चुनाव दलीय आधार पर कराने व बैलेट पेपर की जगह ईवीएम से कराने की मांग रखी गयी.बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि उक्त तीन सूत्री मांगों को लेकर आगामी छः जनवरी को पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया जायेगा.प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह कहा कि हेमंत सरकार तो नगर निकाय चुनाव करना ही नहीं चाहती थी.न्यायालय के आदेश व केंद्र सरकार के दबाव में करा रही है.विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में हार से बचने के लिये हेमंत सरकार चुनाव को दलीय आधार पर नहीं करा रही है.डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि छः जनवरी को झारखंड सरकार के नीतियों के खिलाफ आयोजित धरना प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा.जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता गांव – गांव जाकर हेमंत सरकार की खामियों और मोदी सरकार की उपलब्धियां बतायें.बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय,सतीश कुमार,राजन पाण्डेय,डॉ बीपी शुक्ला,राधा साव,सुनील चौधरी,विजय कुमार रवि,रजनीश चंद्रवंशी,देव नारायण सिंह,शिवबंश मिश्रा,बबन पाठक ,संतोष राम,संजय ठाकुर,गोपाल सोनी,धर्मेंद्र केशरी सहित कई भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद थे.

