शराब पीकर कार चला रहे युवक के विरुद्ध कार्रवाई, वाहन जब्त, जुर्माना वसूला

हरिहरगंज (पलामू )

शहरी क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस स्टैंड के समीप मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर शाम पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान शराब के नशे में कार चला रहे एक युवक को पकड़ा । पुलिस ने उसकी कार (जेएच01एफएक्स 4681) जब्त कर नियमानुसार जुर्माना लगाया । पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि जांच के दौरान तेंदुआ निवासी सचिन सिंह शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए । इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर निर्धारित जुर्माना लगाया गया । थाना प्रभारी ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल चालक के लिए, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है । उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने, वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने तथा किसी भी परिस्थिति में नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की । उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा । और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply