हरिहरगंज ( पलामू )
बकरीद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बुधवार को पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर आमलोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि बकरीद के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है । प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाऐं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें । फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार एसआई संतोष कुमार, सुधांशु शेखर झा एएसआई सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।

