विश्रामपुर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के द्वारा नगर परिषद के सबौना में किया गया मतदाता सूची का पन्ना सत्यापन

विश्रामपुर (पलामू)

विश्रामपुर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के द्वारा रविवार को शहरी क्षेत्र नगर परिषद के सबौना में मतदाता सूची का पन्ना सत्यापन (होम टू रोल वेरिफिकेशन) किया गया। जहां घरों में पहुंच मतदाता सूची से संबंधित जानकारी ली। साथ हीं जानना चाहा कि मतदाता सूची में अगर किसी व्यक्ति का नाम अभी तक शामिल नहीं किया गया हो तो उसे शामिल करें।
बताया कि मतदाता सूची का पन्ना सत्यापन को ले विभागीय पत्रांक 1871 दिनांक 27.06.2024 के द्वारा निर्देश प्राप्त है। जिसके तहत बीएलओ व सुपरवाइजर के द्वारा शहरी क्षेत्रों के सभी घरों का भ्रमण कर मतदाता का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाना है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बीएलओ व सुपरवाइजर के द्वारा कम से कम 10 प्रतिशत घरों के सभी मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सत्यापन के क्रम में किसी भी इलाके व मोहल्ले में अवस्थित लगातार 6 घरों का सत्यापन मतदाता सूची का पन्ना सत्यापन प्रविधि के द्वारा किया जाएगा।
सत्यापन के क्रम में सभी सत्यापित घरों में बीएलओ व सुपरवाईजर के द्वारा एक स्टीकर चिपकाते हुए उसपर तिथि अंकित करते हुए हस्ताक्षर करना अनिवार्य है। बीएलओ व सुपरवाईजर के द्वारा सत्यापित घरों में से 1 प्रतिशत का पुनः सत्यापन सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के द्वारा करते हुए हस्ताक्षर अंकित किया जाएगा। इतना हीं नहीं अधोहस्ताक्षरी के द्वारा औचक रूप से समय-समय पर भौतिक निरीक्षण व सत्यापन
किया जाएगा।
बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी
ने कहा कि सत्यापन के क्रम में सभी घरों में बीएलओ व सुपरवाईजर के द्वारा एक स्टीकर चिपकाया जाना है। इसके लिए मुद्रित स्टीकर सहित प्रपत्र 6, 7, 8, 9 व 10 की मुद्रित प्रति उपलब्ध कराई जा रही है। साथ हीं बीएलओ को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कराते हुए छुटे हुए सभी पात्र नागरिकों का निबंधन मतदाता सूची में करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply