पीडीजे श्री राम शर्मा की अध्यक्षता में एल ए डी सी की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न

मेदिनीनगर (पलामू)

पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा सेवा प्राधिकार श्री राम शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को एक महत्वपूर्ण व बिस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का मुख्य उद्देश्य एल ए डी सी के प्रभावी क्रियान्वयन पात्र लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क बिधिक सहायता उपलब्ध कराना व लम्बित मामले को शीघ्र व संतोष जनक निस्तारण को सुनिश्चित करना रहा।पीडीजे श्री शर्मा ने बैठक के दौरान निर्देशित किया कि कोई भी पात्र ब्यक्ति विधिक सहायता से बंचित न रहे।उन्होंने कहा कि एल ए डी सी योजना के माध्यम से समाज के कमजोर व जरूरत मन्द वर्ग को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओ को सम्वेदनशीलता पारदर्शिता व पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का निर्देश दिए। बैठक में कार्यप्रणाली के समीक्षा करते हुए बिभिन्न प्रकरणों का प्रगति पर चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गए।साथ ही यह भी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि मामलो का निस्तारण समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाय जिससे लाभार्थियों को त्वरित न्याय मिल सके।उन्होंने कारा में जाकर बन्दियों के मामले में पता लगाने को कहा कि कोई भी बन्दी बिना वकील के न रहे।साथ ही सभी के जमानत आवेदन समय पर दाखिल करने का भी निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि कारा बन्दी के मामले में बिशेष ध्यान देने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि कोई भी बन्दी बिना वकील के नही रहे साथ ही सभी का जमानत आवेदन अपील आदि दाखिल है या नही को भी पता लगाकर अविलंब दाखिल करने का निर्देश दिया।उन्होंने जेल विजिट करने व बन्दियों के समस्या से भी मुखातिब होने का निर्देश दिया।इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रजंन, एल ए डी सी के चीफ अमिताभ चन्द सिंह,डिप्टी चीफ संतोष कुमार पाण्डेय, असिस्टेंट वीर विक्रम वकस राय, उत्तम कुमार, पुष्कर राज, कुमारी नीतू सिंह ,कार्यालय असिस्टेंट अमित कुमार विश्वकर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply