बरवाडीह–मंडल मार्ग का 13 मई को होगा भव्य शिलान्यास माननीय विधायक सह सभापति रामचंद्र सिंह करेंगे शुभारंभ

बरवाडीह (लातेहार)

वर्षों से बहुप्रतीक्षित एवं बहुचर्चित बरवाडीह–मंडल मार्ग निर्माण कार्य का सपना अब साकार होने जा रहा है। माननीय विधायक सह सभापति श्री रामचंद्र सिंह जी के संकल्प, समर्पण एवं सतत सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप झारखंड कैबिनेट से इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को मंजूरी मिली है। अब निर्माण कार्य के शुभारंभ को लेकर 13 मई को भव्य शिलान्यास समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 17 सी अंडरपास के समीप प्रातः 11 बजे आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक सह सभापति श्री रामचंद्र सिंह जी उपस्थित रहेंगे।
इस सड़क निर्माण कार्य से क्षेत्र के लाखों लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा विकास को नई गति प्राप्त होगी। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू ने दी।

Leave a Reply