इंटर के जिला व प्रखंड टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

बारियातू (लातेहार)

बरियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इंटर व मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला एवं प्रखंड टॉपर विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कृत किए जाने में मुख्य रूप से साइंस जिला टॉपर अनंत कुमार, कॉमर्स जिला टॉपर कुमार अंचल, रितिक कुमार भगत, मंजय उरांव, सागर कुमार राणा, तहसीन,निमा कुमारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं सेवा निवृत्त शिक्षक जानकी नन्दन राणा ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यालय लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है। सांसद प्रतिनिधि किशोर प्रसाद ने कहा कि लगन से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को गरीबी अममिरी मायने नहीं रखता।जो विद्यार्थी मेहनत करता है उसे सफलता निश्चित रूप से मिलती है। पुर्व अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी का अर्थ विद्या अर्जन करने वाला, ज्ञान प्राप्त करने वाला होता है।इस लिए हर विद्यार्थी को पढाई के साथ साथ अपने गुरु,व अपने माता-पिता का सदा सम्मान करना चाहिए।
मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार, श्रवण कुमार मिश्रा रमेश सिंह, दिनेश दुबे, सेवा निवृत्त शिक्षक जानकी नंदन राणा, अशोक कुमार मिश्रा, मोहम्मद ताहिर, जिला परिषद सदस्य रमेश राम, सांसद प्रतिनिधि किशोर प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि देवनंदन प्रसाद, सुबोध कुमार सिंह,विद्यालय अध्यक्ष राजीव कुमार एवं पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply