कार व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार गंभीर

हरिहरगंज ( पलामू )

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ स्थित सहारा होटल के समीप एनएच 98 पर मंगलवार की रात कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल की पहचान 23 वर्षीय छोटू कुमार पिता मनोज प्रसाद के रूप में हुई है । जो बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत शाहपुर मोहल्ले का निवासी बताया जाता है । मिली जानकारी के अनुसार, छोटू कुमार बाइक से छतरपुर की ओर से औरंगाबाद की तरफ जा रहा था । इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार जेएच 03 इ 2993 ने जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर के बाद कार चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया । घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल युवक को 1033 एम्बुलेंस के माध्यम से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया ।

Leave a Reply