ट्रैक्टर व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार दंपती गंभीर

हरिहरगंज ( पलामू )

थाना क्षेत्र के सतभूरवा के समीप एनएच 98 पर रविवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये । घटना के बाद स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को एनएचएआई एंबुलेंस (1033) की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया । जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉo गोपाल प्रसाद एवं डॉo. अरविंद कुमार दास ने प्राथमिक उपचार किया । वहीं दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया । घायलों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत हसपुरा थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी 30 वर्षीय दीपक कुमार और उनकी 26 वर्षीय पत्नी संगीता कुमारी के रूप में हुई है । दुर्घटना में दीपक कुमार के सीने और पैर में गंभीर चोटें आई हैं जबकि संगीता कुमारी के हाथ सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर जख्म हैं । घायल संगीता कुमारी ने बताया कि वह अपने पति और पुत्र सूरज कुमार के साथ पचरुखिया से पड़वा मोड़ स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रही थीं । इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी ।

Leave a Reply