बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया तेज, केवीएस की टीम ने किया स्थल निरीक्षण

बरवाडीह (लातेहार)

बरवाडीह प्रखंड के रेल क्षेत्र में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के सहायक आयुक्त एस. बी. जोबलेकर के नेतृत्व में एक निरीक्षण टीम सोमवार को बरवाडीह पहुंची। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। टीम ने विद्यालय के अस्थायी संचालन को लेकर चयनित रेलवे स्कूल भवन का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कक्षाओं, शौचालय, कार्यालय, पेयजल, बिजली व्यवस्था समेत सभी बुनियादी सुविधाओं की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के बाद टीम विद्यालय भवन की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं से संतुष्ट नजर आई। इसके साथ ही टीम ने केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण के लिए चयनित 10 एकड़ भूमि का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया।

Leave a Reply