मेदिनीनगर (पलामू)
ओबीसी कर्मचारी पदाधिकारी महासंघ झारखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार ठाकुर, प्रदेश सचिव श्री श्यामदेव महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष रामानुज प्रसाद , संयोजक महेन्द्र प्रसाद एवं अन्य सदस्यों द्वारा दिनांक 22: 03:2026 को मेदिनीनगर नगर निगम के महापौर अरूणा शंकर व उप महापौर मनोज सिंह को सम्मानित करते हुए उनकी जीत के लिए बधाई एवं शुभ कामना दी गई।
उक्त अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री गोपाल प्रसाद, जिला अध्यक्ष श्री सुरज राम, जिला सचिव श्री मनोज सोनी, श्री व्यास चौरसिया, श्री अजय कुमार,श्रीअखिलेश्वर मेहता,श्री पारसनाथ ठाकुर एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

