संवाद सूत्र बारियातू (लातेहार) बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित शांय शाखा परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिन्दू नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव। कार्यक्रम का शुभारंभ आद्य सरसंघचालक प्रणाम के साथ किया गया। स्वयंसेवक नितिश कुमार ने गीत प्रस्तुत किया जिसके बोल थे हमे वीर केशव मिले आप जब से नई साधना की डगर मिल गई है। वहीं सह जिला कार्यवाह सत्येंद्र प्रसाद ने कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए हिन्दू नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे हिन्दू धर्म संस्कृति के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नव वर्ष प्रारंभ होता है। शास्त्रों के अनुसार ब्रह्मा जी ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि के दिन ही सृष्टि सम्वत का रचना किया था। साथ ही शक्ति -साधक नवरात्रि की उपासना, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्यारोहण, महाभारत काल में धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक, सिंध प्रांत के समाज सुधारक संत झुलेलाल का प्राकट्य, विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डाक्टर हेडगेवार जी का जन्म भी इसी तिथि को हुआ था। साथ ही बताया कि सभी पेंड पौधे अपने पुराने पत्ते को त्याग कर नया पता धारन करते हैं जिससे पुरा प्रिथ्वी में हरियाली नजर आती है।इस तरह के अनेकों उदाहरण नव वर्ष प्रतिपदा प्रारंभ के पश्चात देखने को मिलता है। इस लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक अपने संपूर्ण हिंदू समाज , अपने धर्म संस्कृति व राष्ट्र हित के लिए निरंतर कार्य करते रहते हैं। इस अवसर पर पलामू विभाग संघचालक जानकी नन्दन राणा, खंड कार्यवाह सोनू कुमार, नितिश कुमार, अमरदीप कुमार, सचिन राज, सिद्धार्थ राज अनमोल कुमार सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।

