सदीक चौक के पास खोखले व जर्जर पेड़ को 10 दिनों के अन्दर नहीं काटा गया तो आन्दोलन होगा: झारखण्ड क्रांति मंच

मेदिनीनगर (पलामू)

झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु,मंच के पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम व आरटीआई कार्यकर्ता धीरज चन्द्रवंशी ने आज मेदिनीनगर में संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कहा है ये कि पिछले एक साल से सदीक चौक हनुमान मंदिर के पास स्थित पुराने जर्जर व खोखला हो चुके करम वृक्ष जिसके उपर से 33000 वोल्टेज का बिजली तार गुजरता है,वह बढ़े हादसे का कारण बन सकता है, लेकिन नगर निगम मेदिनीनगर,वन विभाग व बिजली विभाग पलामू के भीषण लापरवाही के कारण पेड़ काटने का आवेदन पिछले एक साल से धूल फांक रहा है,जो निंदनीय है।
जारी संयुक्त बयान में जेकेएम नेताओं ने कहा है कि वन विभाग की अनुमति के बावजूद भी नगर निगम व बिजली विभाग की भीषण अकर्मण्यता के कारण पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है,जिसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।
संयुक्त बयान के अंत में मंच के नेताओं ने नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर श्रीमती अरुणा शंकर व डिप्टी मेयर श्री मनोज सिंह का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा है कि अगर 10 दिनों के अंदर भयावह स्थिति में आ चुके उस पेड़ को नहीं काटा गया तो सदीक चौक से ही झारखण्ड क्रांति मंच के द्वारा आन्दोलन शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply