हरिहरगंज (पलामू)
हरिहरगंज सभागार में मंगलवार को विशेष मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के दूसरे चरण के लिए बीएलओ व सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी मनीष कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से प्रकाशित सूची से अपना नाम मिलान करने की अपील की है। इसके अलावा प्रशिक्षण में बीएलओ को दावा और आपत्ति तथा सूचना और सत्यापन के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजर को दूसरे चरण का कार्य ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाटा ऑपरेटर सोनू कुमार, सुपरवाइजर देवकरण कुमार, कुलदीप कुमार,उतम दास, सुमित्रा कुमारी, खिरोधर रविदास, रवि कुमार सहित सभी बीएलओ उपस्थित थे।

