छड़ सीमेंट दुकान में ताला तोड़कर 61 हजार नकद की चोरी

विश्रामपुर (पलामू)

रेहला थाना क्षेत्र में चोरी की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है.रविवार की रात बी मोड़ चौक पर स्थित एक छड़ सीमेंट दुकान में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.पीड़ित दुकानदार ललित चौबे ने बताया कि चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया.उसके बाद कैश काउंटर का ताला तोड़कर उसमें रखे 61 हजार रुपए चुरा ले गये.घटना की जानकारी सोमवार को सुबह दुकान खोलने के समय हुई.जिसकी तत्काल सूचना रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ को दूरभाष पर दी गयी.जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू की.लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हाथ घटना का कोई सुराग भी नहीं लगा है.इधर आए दिन हो रही चोरी की घटना से लोगों में भय व्याप्त है.

Leave a Reply