पलामू स्पोर्ट्समैन एसोसिएशन ने प्रो मिश्रा को दिया श्रद्धांजलि

मेदिनीनगर (पलामू)

पलामू के खिलाड़ियों का संगठन पलामू स्पोर्ट्समैन एसोसिएशन ने मंगलवार को एक शोकसभा का आयोजन कर प्रो सुभाष चंद्र मिश्रा को श्रद्धांजलि दिया। ज्ञात हो कि पलामू के जानेमाने शिक्षाविद, साहित्यकार, खिलाड़ी प्रो मिश्रा का निधन रविवार को हो गया था। मंगलवार को पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित शोक सभा की अध्यक्षता वरीय खिलाड़ी सह काष्ठ कला कलाकार प्रेम भसीन ने की, उन्होंने कहा कि प्रो मिश्रा से पलामू को एक अलग पहचान मिली थी, चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो या साहित्य का या फिर खेल का प्रो मिश्रा हर जगह अपनी अलग पहचान बनाई थी। इस अवसर पर विभाकर नारायण पांडेय ने कहा कि मृत्यु पलामू से प्रो मिश्रा को छीन लिया पर वो हमेशा पलामू के लोगो के जेहन में रहेंगे। उनकी याद मिटाना नामुमकिन है। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व क्रिकेटर ललन सिंहा ने प्रो मिश्रा से जुड़ी घटनाओं का जिक्र किया। कार्यक्रम का संचालन पलामू जिला क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ब्रजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर सुधीर सहाय, बबलू चावला, मुनजी, डॉ कौशिक मल्लिक, सुनील गांधी, सनत चटर्जी, रिंकू शर्मा, प्रमोद रंजन दासगुप्ता, विशाल सिंह, दीपक तिवारी , सैकत चटर्जी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply