हरिहरगंज (पलामू )
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बूथ संख्या 314 स्थित न्यू सब्जी मंडी के नयन होटल के कम्युनिटी हॉल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 139वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया । हरिहरगंज में कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपुल गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया । जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने युवा साथियों एवं अभिभावकों के साथ मन की बात का श्रवण किया । कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना । और उसमें युवाओं के लिए दिए गये संदेशों पर चर्चा की । इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया.मौके पर संजय जायसवाल, अखिलेश मेहता, मृत्युंजय सिंह, अजय कुमार सिंह, राजेश रंजन मिश्रा, विनोद पासवान, दिनेश स्वर्णकार, मुन्ना यादव, बबलू कुमार, छोटू कुमार, अभय कुमार, मुरारी यादव, राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं अभिभावक मौजूद थे ।

