मेला प्रदर्शनी लगाकर दी योजनाओं की जानकारी

मेदिनीनगर (पलामू)

पलामू के प्रमंडलीय जनसंपर्क इकाई के द्वारा शनिवार को पढ़वा प्रखंड कार्यालय परिसर में मेला प्रदर्शनी लगाया गया। पढ़वा की प्रखंड प्रमुख गीता मेहता ने मेला प्रदर्शनी का उदघाटन किया। इस मेला प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि जनसंपर्क इकाई के द्वारा जिस तरह से सरकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है वो सराहनीय है। खास कर मासूम आर्ट ग्रुप के कलाकारों द्वारा पेश किया गया नुक्कड़ नाटक भी काफी प्रभावशाली है जिसके माध्यम से सहज सरल भाषा में ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम गांव गांव में भी होना चाहिए। इस अवसर पर मासूम आर्ट ग्रुप के द्वारा चल गांव के ओर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से गांव से पलायन न करके , गांव में ही रहकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर खुद की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का संदेश दिया गया। कलाकारों में उज्ज्वल सिन्हा, कनक लता तिर्की, गुलशन मिश्रा, प्रकाश राम, सोनू सिंह आदि शामिल थे। मेला प्रदर्शनी में मुकेश मेहता, किरण देवी, माधुरी देवी, लालमुनि देवी, सूरज ठाकुर, दुनिया देवी आदि मौजूद थी।

Leave a Reply