मेदिनीनगर (पलामू)
ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने को लेकर पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के द्वारा बुधवार की रात होटल आरडीएस रमाडा में पब्लिक मीट का आयोजन किया गया। पीएनबी के बोकारो सर्किल हेड राजेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस पब्लिक मिटिंग में ग्राहकों से उनकी समस्या जानने एवं समस्या का निराकरण करने के साथ-साथ बैंक के विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी गई। बैंक की ओर से उपस्थित कारोबारी एवं पब्लिक को बैंक के सेविंग, करंट एवं सैलेरी अकाउंट के अलावे हाउसिंग लोन, बिजनेस लोन, मोटरसाइकिल और कार लोन की विस्तृत जानकारी दी गई। श्री मिश्रा ने बताया कि पीएनबी बैंक ग्राहकों को बेहतर सेवा देने को लेकर कृत संकल्पित है । पीएनबी के ग्राहकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसलिए उनके साथ मीटिंग कर उनकी समस्या का निराकरण करना एवं उनके हौसलों को बढ़ाना हमारा उद्देश्य है । उन्होंने कहा कि पीएनबी बैंक व्यापार में कारोबारी को नई-नई स्कीम के जरिए व्यापार को बढ़ाने की सुविधा प्रदान कर रही है साथी शिक्षा लोन के द्वारा कम ब्याज पर लोगों को शिक्षा लोन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि बच्चों की पढ़ाई में किसी भी तरह की बाधा ना आए। उन्होंने कहा कि लोग हमारी शाखा से संपर्क करें और यहां चल रहे विभिन्न स्कीमों का लाभ उठाएं।
मौके पर पीएनबी मुख्य ब्रांच के मैनेजर मोहम्मद अनवर, देवेंद्र कुमार एवं संतोष कुमार सिंह के अलावे पलामू जिला व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, अनुपम तुलसियान एवं कंचन अग्रवाल समेत काफी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

