मेदिनीनगर (पलामू)
बरवाडीह प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रेशमा रेखा मिंज की अध्यक्षता में बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी निर्वाचन से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना एवं आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।
बैठक के दौरान बीडीओ ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने, तथा त्रुटिरहित डाटा संधारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सत्यापन कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करें।
रेशमा रेखा मिंज ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मतदाता सूची का शुद्ध होना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी बीएलओ से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा।
बैठक में बीएलओ द्वारा उठाई गई समस्याओं को भी सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया। अंत में बीडीओ ने सभी कर्मियों से ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वाचन कार्यों को सफल बनाने की अपील

