मोहम्मदगंज (पलामू)
जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन लोग घायल हो गए. अचानक घर की दीवार गिरने से घर के तीन लोग घायल गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया. जहां एक की हालत गंभीर बनी है. वहीं दो अन्य को भी गंभीर चोट लगी है. घटना मोहम्मदगंज के रसूलपुर गाँव की है.
बता दें कि रसूलपुर गाँव के रहने वाले हबीब खान का घर अचानक सुबह 6 बजे गिर गया. जिसमें हबीब खान उनकी पत्नी यासमीन बीबी और एक अन्य घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे और तुरंत घायलों को निजी वहान से हैदरनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन घायलो हालात गंभीर बनी है. यासमीन की हालत नाजुक बनी है.

