न्यू सब्जी मंडी के सर्वांगीण विकास को लेकर बैठक

हरिहरगंज (पलामू)

हरिहरगंज न्यू सब्जी मंडी के सर्वांगीण विकास को लेकर बुधवार को किसानों और व्यवसायियों की बैठक आयोजित हुई । इसकी अध्यक्षता रामवृक्ष मस्ताना जबकि संचालन अखिलेश मेहता ने किया । बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित समाजसेवी राजीव रंजन ने कहा की सब्जी मंडी में विकास के लिए विगत कई वर्षों से अपने निजी खर्चे से करीब 100 हाइवा से ज्यादा डस्ट एवं छाई का भरावट करवाया है । नगर पंचायत द्वारा जल मीनार एवं हाई मास्क लाइट का व्यवस्था करवाया । सांसद कोटे से नल का निर्माण करवा कर सब्जी मंडी को गंदगी से निजात दिलवाया । अपने निजी खर्चे से जेसीबी और ट्रैक्टर लगवा कर कचरे को हटवाया । ऐसे कई कार्य जनहित में और किसान सब्जी व्यवसायियों के लिए किए हैं और आगे भी करते रहेंगे । मौके पर बड़ी संख्या में व्यवसायी और किसान मौजूद थे।

Leave a Reply