हरिहरगंज (पलामू)
नगर विकास विभाग की ओर से हरिहरगंज नगर पंचायत कार्यालय के समीप सोमवार को शहरी क्षेत्र अंतर्गत 9 योजनाओं का शिलान्यास सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार मिश्रा व राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया। इसमें वार्ड नंबर एक सतगावां में आरईओ रोड से ट्रांसफार्मर तक, बीरू सिंह के घर से पाकड़ पेड़ तक और सतेंद्र सिंह के घर से बबन सिंह के घर तक पीसीसी पथ निर्माण, वार्ड नंबर पांच में पुरानी बस स्टैंड के पार्किंग क्षेत्र तथा तालाब के दक्षिण साइड में फेवर ब्लॉक निर्माण, वार्ड छह बंजारी में सहमत चौक बंजारी मोड़ से टंडवा टेंपू स्टैंड तक पीसीसी पथ निर्माण, वार्ड बारह में अररुआ खुर्द छोटकी पहाड़ी मंदिर से डिहवार स्थान होते हुए पीसीसी पथ निर्माण, वार्ड तेरह में एनएच 98 बेलौदर मोड़ से जगू चौक तक पीसीसी सड़क तथा वार्ड नंबर पन्द्रह खाप कटैया में जगदीश राम के घर से कब्रिस्तान तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शामिल है। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी, सीटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी, जेई नीरज गुप्ता, कुलदीप कुमार के अलावे विकास यादव, अशोक यादव, आनंद यदुवंशी, दीपक कुमार, जमील अंसारी ,आलमगीर आलम उर्फ टूडे, कमलेश यादव, कलीम साह, लखन यादव, टिंकू गुप्ता, भीम राम, सुशील कुमार, त्रिपुरारी राम, सत्येन्द्र यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

