- बिश्रामपुर में किराये के मकान में रहता था मृतक,पुलिस जुटी जांच में विश्रामपुर (पलामू)
विश्रामपुर नप मुख्यालय स्थित कब्रिस्तान के पास किराये के मकान में रह रहे बंगाल के युवक का शव फंसी के फंदे से लटका मिला है.पुलिस शव को कब्जे में कर जांच पड़ताल कर रही है.जानकारी के अनुसार विश्रामपुर कब्रिस्तान के पास आहर में स्थित विकास चंद्रवंशी के मकान में बेस्ट बंगाल अंतर्गत मुर्शिदाबाद स्थित टाटलापारा के सुजापुर निवासी मो• लेकबास शेख का 36 वर्षीय पुत्र मो• अलाउद्दीन शेख उर्फ अलाय किराये के मकान में रहकर कबाड़ा खरीदने का कार्य करता था.गुरुवार की सुबह घर के बगल में रह रहे लोगों ने दरवाजा खुला देख कर अंदर गये तो युवक का शव फंसी के फंदे से लटका देखा.जिसके बाद मकान मालिक को फोन कर इसकी सूचना दी.जिसके बाद मकान मालिक विकास ने इसकी सूचना ततत्काल विश्रामपुर पुलिस को दी.
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को फंदे से उतार कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है.थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गयी है.पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा.प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है,लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

