अपराधिक घटनाओं से दहसत में शहर , अरुणा शंकर

मेदिनीनगर (पलामू)

प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने गुरुवार को पूर्व वार्ड पार्षद सुषमा आहूजा के पति पूर्व मुखिया नवीन कुमार एवं अजीत कुमार गुप्ता पर चले गोली कांड की निंदा की है।उन्होंने कही कि एक बार शहर फिर दहसत में है। हम लोगों के शहर से क्राइम लगभग समाप्ति की ओर था अचानक जैसे-जैसे निगम चुनाव नजदीक आ रहा शहर में अपराधी घटना बढ़ने लगी है यह चिंतनीय है । मैं प्रशासन से अनुरोध करूंगी अपराधियों पर तुरंत अंकुश लगाई जाए अन्यथा फिर व्यवसाईयों का पलायन शुरू हो जाएगा । प्रथम महापौर ने आज नारायण हॉस्पिटल जाकर सुषमा आहूजा से मिलकर हिम्मत बधाई और कहा नवीन भाई एक अच्छे डॉक्टर के ट्रीटमेंट में है ऑपरेशन सफल होगा । प्रथम महापौर ने डॉक्टर राहुल अग्रवाल से मिलकर पूरी जानकारी ली डॉ राहुल ने कहा प्रयास है नवीन जी को बाहर ना ले जाना पड़े यही उनका बेहतर इलाज हो सके । अस्पताल में काफी संख्या में शहर के लोग उपस्थित थे । प्रथम महापौर ने नवीन एवं अजीत जी को जल्द स्वस्थ होने की कामना की ।

Leave a Reply