गारू
महुआड़ाड़ – मेदिनीनगर मुख्य पथ के गारू और मारोमार के बीच स्थित लरबंधवा
जंगल के पास बीती रात तेज बारिश के कारण मुख्य सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया। इस घटना के बाद से महुआड़ाड़ और मेदिनीनगर के बीच का सीधा संपर्क टूट गया है, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस मुख्य सड़क के बह जाने से न केवल महुआड़ाड़ और मेदिनीनगर के बीच की कनेक्टिविटी पूरी तरह से बाधित हो गई है, बल्कि यह मार्ग छत्तीसगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण था। सड़क के इस तरह टूट जाने से कई गाँवों का संपर्क मुख्य शहरों से कट गया है और लोगों के रोज़मर्रा के कामकाज ठप हो गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, और इसके टूटने से उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है और इस सड़क की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने इस संबंध में लातेहार की उपायुक्त श्रीमती गरीमा सिंह से अपील की है कि वे इस सड़क की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू कराई जाए । सड़क की मरम्मत जल्द नहीं की गई, तो स्थिति और भी विकट हो जागी । और रागिरो आवागमन में काफी परेशानी होगी

