नशा के खिलाफ रैली निकाल नशा मुक्ति का किया आह्वान

मेदिनीनगर (पलामू)

झालसा के दिशा निर्देश पर व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में बुधवार को डालसा की ओर से नशा मुक्ति अभियान को लेकर छतरपुर व मनातू प्रखंड में व वीडियो मदन कुमार सुमन व पीएलवी के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ मिलकर रैली निकाली गई । पारा लीगल वालंटियर के द्वारा प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर नशा मुक्ति अभियान को ले जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर लोगो को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया व नारे लगाए।विदित हो कि नालसा के निर्देश पर डॉन योजना के तहत नशा मुक्ति को ले कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।लोगो ने कहा नशा रोकथाम करना हम सभी का कर्तव्य हैं । पलामू को नशा मुक्त बनाने के लिए हम सभी संकल्प ले। इस मौके पर आशीष रंजन, रौशन कुमार,दीपा कुमारी, सूर्यकांत कुमार सागर कुमार पीएलवी के अलावे दर्जनों लोग शामिल थे।

Leave a Reply