हरिहरगंज (पलामू )
नगर पंचायत क्षेत्र के भगत तेंदुआ स्थित काली मंदिर परिसर में गुरुवार को पुलिस-पब्लिक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता छतरपुर डीएसपी प्रशांत कुमार जबकि संचालन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने किया । गोष्ठी में प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस प्रशासन के समक्ष रखें । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा भावना मजबूत करना और जनता के साथ विश्वास का रिश्ता कायम करना है । उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध कारोबार व सामाजिक अपराध की सूचना बिना किसी संकोच के पुलिस को देने की अपील की । वहीं थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने कहा कि बीट पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है । इसके तहत थाना क्षेत्र को अलग-अलग बीट में विभाजित कर प्रत्येक क्षेत्र की जिम्मेवारी पुलिसकर्मियों को सौंपी गई है । संबंधित पुलिसकर्मी स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान का प्रयास करेंगे । इस दौरान लोगों ने कानून व्यवस्था, यातायात, नशाखोरी सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया । पुलिस अधिकारियों ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया । इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, जिप प्रतिनिधि राजेश राम, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील रवि, पथरा पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, एसआइ अविनाश कुमार, कुमार सौरभ, समाजसेवी सत्येंद्र मेहता, सनोज गुप्ता, प्रमोद रवि, वार्ड पार्षद पवन कुमार, बृजनंदन साव, त्रिपुरारी राम, महताब आलम, मुखिया संदीप यादव, जितेंद्र पासवान, शंभू सिंह, कलीम शाह, आबिद हुसैन, राजेश शौंडिक, सत्येंद्र भुईयां, अखिलेश मेहता, विनोद पासवान, शीलू सिंह, रेशमा ठाकुर, अविनाश सिंह, बिरेंद्र सिंह ,परीखा पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।

