मेदिनीनगर (पलामू)
पलामू व्यवहार न्यायालय (कोर्ट) परिसर स्थित मुख्य बिल्डिंग के बिजली पैनल में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर सेफ्टी के छोटे अग्निशमन सिलेंडर (फायर एक्सटिंग्विशर) की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। प्रारंभिक तौर पर यह आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है।

