हरिहरगंज ( पलामू )
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खड़गपुर, सरसोत, कटकोम्बा व लुकूवा गांव में मंगलवार की रात शरारती तत्वों के लोगों के द्वारा किसानों के खलिहान में रखे पुआल के ढेर में आग लगा दी गई । इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है ।जानकारी के मुताबिक अधिकांश मामलों में सड़क किनारे रखे पुआल के गांज को निशाना बनाया गया । खड़गपुर गांव में अंजनी कुमार सिंह, शंकर राम, देवकुमार सिंह व गुड्डू मेहता के खलिहान में रखे पुआल जल गये । वहीं कटकोम्बा गांव में सुनील कुमार मेहता, लुकूवा गांव में बैजनाथ मेहता तथा सरसोत गांव में अखिलेश यादव व द्वारिका साव के खलिहान में रखे पुआल के ढेर को आग के हवाले कर दिया गया । घटना से पीड़ित किसानों में आक्रोश है । सभी मुक्तभोगी किसानों ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है । सूचना मिलने पर पथरा ओपी प्रभारी मंटू कुमार ने सभी घटनास्थलों का निरीक्षण किया और मामले की जांच करते हुए अग्रेतर कार्रवाई में जुट गये हैं ।

