उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

मेदिनीनगर (पलामू)

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा।पब्लिक की बातों को सुनते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति अग्रसारित करते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने की बात कही।

जनता दरबार में नवाबाज़र से आयी सुषमा देवी ने डीसी से आंगनबाड़ी सेविका चयन में उच्च योग्यताधारी आवेदिका के चयन नहीं करने के संबंध में आवेदन दिया।इसी तरह पाण्डु से आये प्रभाकर पांडेय ने कहा कि वह अत्यंत ही गरीब व्यक्ति है।उन्होंने कहा कि उनका घर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है जिसके विरुद्ध पक्का मकान के निर्माण हेतु उन्हें पीएम आवास मिला था लेकिन पारसनाथ पांडेय एवं अन्य द्वारा मेरे आवास निर्माण में अड़चन डाला जा रहा है।ज़मीन के बंटवारे हेतु अंचल कार्यालय में आवेदन दिया गया लेकिन अमीन एवं अंचलाधिकारी द्वारा ज़मीन का सीमांकन का गलत बना दिया गया जिसके कारण मेरा आवास निर्माण नहीं हो पा रहा है।उन्होंने डीसी से आवास निर्माण कराने में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।इसी तरह पाटन से आये अरबिंद प्रजापति ने कस्वाखाड़ में ईंट भट्ठा संचालक राहुल साव एवं वेद प्रकाश पर उनके रैयती प्लाट पर जबरन रास्ता निर्माण कराने की शिकायत की।इसके अलावे विभिन्न सहायक आचार्यों ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने ट्रांसफर को लेकर फरियाद किया।उपरोक्त के अतिरिक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद,सार्वजनिक रास्ता रोकने,अयोग्य लाभुकों को पीएम आवास दिये जाने,दाखिल खारिज,राजस्व,स्वास्थ्य विभाग,आपूर्ति,पेयजल, शिक्षा,कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये।

Leave a Reply