हरिहरगंज (पलामू )
हरिहरगंज शहरी क्षेत्र अररुआ खुर्द कॉलेज मोड़ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता छोटेलाल गुप्ता ने मंगलवार को अपने पिता रामनाथ प्रसाद गुप्ता के श्राद्ध कार्य के मौके पर आस पास के दर्जनों गरीब जरूरतमंदों के बीच ठंड से बचाव को लेकर कंबल का वितरण किया। इस दौरान छोटेलाल गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंद गरीबों की सहायता करना पुण्य का कार्य है। ठंड से गरीब और असहाय वृद्ध जनों को बचाना हम सभी का परम कर्तव्य और नैतिक दायित्व बनता है। कई प्रबुद्ध लोगों ने भी सामाजिक कार्यकर्ता छोटेलाल के द्वारा अपने निजी खर्च से कंबल वितरण कार्य की सराहना की। मौके पर निरंजन गुप्ता, चितरंजन कुमार गुप्ता, मनोज प्रसाद गुप्ता, भोला गुप्ता, खुशबू गुप्ता, रेखा गुप्ता, पूजा गुप्ता, रिना गुप्ता, संजू देवी,समीर गुप्ता, नीरज कुमार गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, गणेश प्रसाद गुप्ता,जितेंद्र दास, मंदीप दास, बबलू राम, पवन कुमार, राजू कुमार, जे पी गुप्ता,बबलू गुप्ता, मुकेश मालाकार, रंजीत कुमार पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।

