मेदिनीनगर (पलामू)
डालसा के द्वारा महिला एससी छात्रावास में रह रही छात्राओ के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर पीएलवी विनय प्रसाद व आमोद कुमार सिंह ने बताया कि डालसा के माध्यम से गरीब लाचार,बृद्ध,दिव्यांग, रिपयूजी आदि को चिन्हित कर कंबल वितरण कराया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि डालसा के सचिव राकेश रंजन के निर्देश पर छात्रावास में दूर दराज की लड़कियां जो रहकर पढ़ाई करती हैं। वैसे छात्राएं जिन्हें परेशानी है चिन्हित कर कम्बल दिया गया है।डालसा का प्रयास है कि गरीब को सरकारी योजना का लाभ मिले।इस मौके पर ,एल ए डी ,सी ऑफिस असिस्टेंट अमित कुमार विश्वकर्मा ,ओम प्रकाश ,अनीश कुमार उपस्थित थे।

