एसटी छात्रावास मे रह रही छात्राओं के बीच कंबल का किया गया वितरण

मेदिनीनगर (पलामू)

पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के निर्देश पर बुधवार को महिला एसटी छात्रावास में रह रही छात्राओ के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि डालसा सचिव राकेश रंजन के निर्देश पर पीएलवी के माध्यम से गरीब लाचार,बृद्ध,दिव्यांग, आदि को चिन्हित कर बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए कंबल वितरण कराया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि अगले बर्ष की भाति इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए निर्धन छात्राओं के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है ।विदित हो की छात्रावास में दूर दराज की लड़कियां रहकर पढ़ाई करती हैं। वैसे छात्राएं जिन्हें परेशानी है चिन्हित कर कम्बल दिया गया है।डालसा का प्रयास है कि गरीब को सरकारी योजना का लाभ मिले।इस मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय, नीतू सिंह ,एल ए डी ,सी ऑफिस असिस्टेंट अमित कुमार विश्वकर्मा ,पीएलबी विनय प्रसाद, अमोद कुमार सिंह, ओम प्रकाश ,अनीश कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply