गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बारियातू में बैठक, 27 अप्रैल को मनाया जाएगा गो सम्मान दिवश

बारियातू (लातेहार)

बरियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में गुरुवार को गो क्रांति मंच के प्रदेश प्रभारी सुरेश राम की अध्यक्षता में गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बारियातू, बालूमाथ, मुरपा और झाबर क्षेत्र से बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश राम ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना है। उन्होंने बताया कि देशभर के संत महापुरुषों और गो सेवकों के सहयोग से 5000 से अधिक तहसीलों और अनुमंडलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 27 अप्रैल 2026 को गो सेवा सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर सभी प्रखंड स्तर पर संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम गो सेवा, सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि गो माता सनातन धर्म में पूजनीय हैं और हमें उनके सम्मान के लिए निस्वार्थ भाव से प्रयास करना चाहिए।
इस मौके पर झुलन प्रसाद, मदन प्रसाद, राजन प्रसाद, अरविंद प्रसाद, अरुण साव, सुदामा प्रजापति,बंधन साव,आषशि कुमार साव प्रमोद साव, टिंकू प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply