लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर द्वारा सदर अस्पताल में शीत-रक्षा सेवा- गुरबीर सिंह

मेदिनीनगर (पलामू)

कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर द्वारा कल रात्रि स्थानीय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (सदर अस्पताल) परिसर में भर्ती मरीजों एवं कर्मचारियों के बीच सेवा कार्य किया गया। इस दौरान जनरल वार्ड, इमरजेंसी तथा शिशु वार्ड में भर्ती मरीजों एवं अस्पताल कर्मियों को ठंड से बचाव हेतु टोपी एवं मौजा पहनाए गए।

यह सेवा कार्य क्लब के अध्यक्ष श्री गुरबीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान आईपीपी डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ ने भर्ती मरीजों से कुशल क्षेम जानते हुए कहा कि लायंस क्लब सदैव जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य एवं जनहितकारी कार्यों में सक्रिय रहा है। समाज सेवा में समय और संसाधनों का उपयोग करने से न केवल जरूरतमंदों को राहत मिलती है, बल्कि सेवा करने वालों को मानसिक संतुष्टि एवं आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। उन्होंने इसे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी बताया।

अध्यक्ष श्री गुरबीर सिंह ने कहा कि सदर अस्पताल परिसर में अक्सर ऐसे लोग आते हैं जो बीमारी और परेशानी के कारण स्वयं का ध्यान नहीं रख पाते हैं। कई बार वे गर्म कपड़े, टोपी आदि घर पर ही भूल जाते हैं और मरीज को अकेला छोड़कर बाजार जाना भी संभव नहीं हो पाता। ऐसे में यह सेवा कार्य कर उन्हें आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में सामाजिक संगठनों को निरंतर सेवा कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने अस्पताल कर्मियों की भी सराहना की, जो इस कड़ाके की ठंड में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि लायंस क्लब भविष्य में भी वार्ड-वाइज सेवा कार्य करने का प्रयास करेगा।

इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से सचिव प्रियंका, आनंद साहू, आकांक्षा जायसवाल, वरुण जायसवाल, विकास कुमार सेठी,श्रीकांत कुमार, मुकेश कुमार अग्रवाल, निलेश चंद्र पंडित, प्रदीप नारायण, ऋषिकेश दुबे एवं रणजीत मिश्रा उपस्थित रहे

Leave a Reply