झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर बुधवार को डालसा सचिव ने किया एम एम सी एच का निरीक्षण

मेदिनीनगर (पलामू)

झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दैनिक व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं और अस्पताल की कार्यप्रणाली से जुड़ी जानकारियां ली।साथ ही अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां, पैथोलॉजी सेवाएं, ट्रामा सेंटर की कार्य प्रणाली साफ सफाई व्यवस्था मरीजों की सुविधा, पेयजल, भवन रख रखाव और जरूरी सुविधाओं के बारे में जानकारी एकत्रित की।। विदित हो कि मरीज को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ सुविधा मिले व सरकारी दावों की सच्चाई सामने आए को लेकर व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और जवाब सुनिश्चित करने के लिए माननीय उच्च न्यायालय ने अस्पताल निरीक्षण के निर्देश दिया है। जिसमें डॉक्टर सुविधा बुनियादी ढांचाएं को देखा परखा जा रहा है।डालसा सचिव ने जीएनएम व चिकित्सकों से भी मिले साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से ड्यूटी आवर में यूनिफार्म पहनने का निर्देश दिया ।साथ ही रोगियों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने की सलाह दी। इस मौके पर अल्ट्रासाउंड , सीटी स्कैन मशीन एक्स-रे , पैथोलॉजी आदि की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वही हेल्थ कियोस्क के बारे में चिकित्सकों ने जानकारी दी ।तथा कहा कि हेल्थ कियोस्क के माध्यम से कोई भी ब्यक्ति ऑन ड्यूटी डॉक्टर की जानकारी ले सकता है।इस मौके पर डीएस विजय सिंह,लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, पीएलवी भागीरथ दुबे , चिकित्सक, एएनएम जीएनएम ,व पीएलवी भागीरथी दुबे उपस्थित थे।

Leave a Reply