हरिहरगंज (पलामू)
वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति प्रशाखा हरिहरगंज में विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार ने किया। इस दौरान शिकारपुर गांव में विद्युत ऊर्जा चोरी करने के आरोप में 19 लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना में कांड संख्या 156/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है । इनमें विनय पासवान, मोहन पासवान, कामेश्वर शर्मा, विक्रम सिंह, श्रवण शर्मा, भगवान शर्मा, सत्येंद्र पासवान, रामवृक्ष राम, कमलेश सिंह, सीताराम पासवान, अनिल पासवान, मुकेश पासवान, नंदू पासवान, सत्यनारायण मेहता, प्रमोद मेहता, मुरारी मेहता, सीकेश कुमार सिंह, सुनील पासवान, रघुनी शर्मा का नाम शामिल है। उक्त सभी लोगों पर 1 लाख 71 हजार 6 सौ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। छापेमारी अभियान में सहायक विद्युत अभियंता के अलावे प्रधान विद्युतज्ञ छतरपुर दयानंद सिंह, मानव दिवसकर्मी अंजय कुमार मेहता, बिरेंद्र पासवान आदि शामिल थे।

