के.जी स्कूल परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय पोषण माह के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई उपायुक्त

मेदिनीनगर (पलामू)

के.जी स्कूल परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय पोषण माह के समापन समारोह का आयोजन किया गया।जिले की उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई।इस दौरान जिले में संचालित 14 बाल विकास परियोजना कार्यालय की सेविका-सहायिकाओं द्वारा पोषण स्टॉल लगाया गया जिसके माध्यम से पूरे पलामू को सही खान-पान से ही स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।इसके पश्चात विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली सेविका,सहायिका और महिला पर्यवेक्षिकाको जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र पोषण स्टॉल रहा।इस समापन समारोह में नुक्क्ड़ नाटक के जरिये गर्भवती महिलाओं को विभिन्न प्रकार की जानकरियां प्रदान की गयी।इकसे अतिरिक्त अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए गये।

Leave a Reply