सामाजिक कार्यकर्ता संदीप की माता का दाह संस्कार में सैंकड़ों लोग हुए शामिल

हरिहरगंज ( पलामू )

वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष सह पूर्व जिप प्रतिनिधि सह सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पासवान की दिवंगत माता 68 वर्षीय मृदुला नंदिनी देवी का गुरुवार को गमगीन माहौल में पिपरा प्रखंड स्थित पुनपुन नदी के उद्गम स्थल कुंड पर दाह संस्कार किया गया। मालूम हो कि उनका निधन बुधवार को इलाज के दौरान रांची में हो गया था। वह बरदाग गांव में आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत थी । दिवंगत सेविका के पति कर्मदेव पासवान ने मुखाग्नि दी। दाह संस्कार में वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू प्रमंडल के संरक्षक दशरथ पासवान, प्रमंडलीय अध्यक्ष सुनील पासवान, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष कामता पासवान,उदय मांझी , जितेंद्र पासवान, प्रमंडलीय सचिव भर्दुल पासवान वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला महासचिव संजय पासवान, उपाध्यक्ष अशोक पासवान,ललन पासवान,मिथलेश पासवान, बिनय पासवान , रविन्द्र पासवान, राम प्रवेश पासवान, जिला प्रवक्ता बिनय मांझी, जिला कोषाध्यक्ष ब्रजेश पासवान सहित रामराज राम,संजय पासवान,गढ़वा जिला अध्यक्ष चंदन पासवान, महासचिव रामचंद्र पासवान,उपाध्यक्ष मिथलेश पासवान ,लेस्लीगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय पासवान, महासचिव सुनील पासवान, मृदुल पासवान,हैदरनगर प्रखण्ड अध्यक्ष नंदू पासवान,हरिहरगंज प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष रामजी पासवान, महासचिव रंजीत पासवान, सचिव परीखा पासवान, पूर्व मुखिया अरविंद पासवान, न्यायिक मानवाधिकार परिषद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बिनय कुमार पासवान, पलामू प्रमंडल अध्यक्ष भर्दुल पासवान, गढ़वा जिला अध्यक्ष रामचंद्र पासवान, मुखिया राजेश राजवंशी ,रामाशीष पासवान ,विजय मेहता, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राजन सिंह, रंजीत गुप्ता, पुनपुन तीर्थ स्थल विकास समिति के सिद्धि सिंह, सुनील सिंह ,विजय गुप्ता, प्रफुल्ल पाठक, सत्येंद्र यादव ,कैलाश यादव ,संजय यादव, निर्भय यादव, रेखा यादव ,कमलेश यादव, प्रदीप पासवान , लाल बहादुर सिंह,आनंद यदुवंशी, इंदल यादव, सतेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a Reply