केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति ने निकाली माता रानी की शोभायात्रा

शोभा यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मेदिनीनगर (पलामू)

केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति पलामू के द्वार रविवार को माता रानी भव्य शोभायात्रा निकाली गई . श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति पलामू के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
स्थानीय जेलहाता जेल गेट के नजदीक नवयुवक संघ से निकाले गए शोभायात्रा में संघ के सदस्यों के द्वारा श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति पलामू के के केन्द्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारीयों व सदस्यों का पगड़ी पोशी व माता रानी के चुनरी से स्वागत किया गया।गाजे बाजे के साथ निकले शोभायात्रा में महिलाओं ने तलवार लेकर शोभायात्रा का नेतृत्व किया।वहीं माता रानी के स्वरुप में चल रहे बच्चियों का स्वरुप शोभायात्रा का सबसे आकर्षक झांकी था।जेलहाता से निकलकर डाॅ राजेन्द्र प्रसाद चौक से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक,कनीराम चौक,पंचमुहान चौक,जिला स्कूल चौक होते हुए बंगीय दुर्गा बाड़ी में पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी माता रानी के प्रति उनकी भक्ति और श्रद्धा को परिलक्षित कर रहा था।
शोभायात्रा में श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति पलामू के संरक्षक अविनाश देव,उपाध्यक्ष नवीन तिवारी,बीएम पाण्डेय,सतीश तिवारी, रमेश शुक्ला,हरीशंकर सिंह,संजय दत्तराज,संदीप दास विकास कुमार,आकाश कुमार,रुपा सिंह,मंजुलता दूबे,मंजू गुप्ता,लीलावती देवी,धीरेन्द्र पाण्डेय,सोमेश सिंह,दीपू चौरसिया,शर्मीला सुम्मी, साहेब सिंह नामधारी,बृजेश शुक्ला,संजू शुक्ला,कमल गुप्ता, अनील दूबे,टुनटुन तिवारी व बिल्लू तिवारी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। शोभायात्रा के प्रारंभ में शहर के प्रख्यात कलाकार राम श्याम के द्वारा हनुमान चालीसा पाठ किया गया जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
इधर खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप के द्वारा रविवार को माता रानी के शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा व पेयजल व्यवस्था का नेतृत्व मंच के अध्यक्ष नवदीप सिंह ऋषि व एडमिन रजनीश सिंह ने किया।
बताते चलें की श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति पलामू के द्वारा रविवार को महालया के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी।स्थानीय डाॅ राजेन्द्र प्रसाद चौक(छहमुहान)पर खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों ने स्टाॅल लगा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।इस दौरान श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारी अविनाश देव,नवीन तिवारी,रजनीश सिंह,प्रभात अग्रवाल,बबलू चावला,नवीन कुमार गुप्ता,मनीष ओझा,जो खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप के भी सम्मानित सदस्य हैं इनका भूमिका काफी अहम रहा।
मंच सदस्य माता रानी के जयकारे के बीच महिला श्रद्धालु को शक्ति स्वरूपा बताते हुए विशेष तौर पर स्वागत किया।
इस दौरान मंच के सदस्य विनित सिंह अरविंद अग्रवाल,रितेश कुमार टिंकू,नीरज राज,अमीत सिन्हा,नितिन आलोक,नवीन शरण उपस्थित थे।

Leave a Reply