ब्राह्मण विद्यालय में नामांकन के नाम पर व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू छात्र संगठन ने उपायुक्त को सौपा ज्ञापन

मेदिनीनगर (पलामू)

शहर के राजकीयकृत ब्राह्मण उच्च विद्यालय (+2) में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू छात्र संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा है.ज्ञापन में विद्यालय प्रबंधन की ओर से नामांकन प्रक्रिया घोर अनियमितताओं की विस्तृत जानकारी दी गई है। ज्ञापन में यह भी मांग रखी गई कि दोषियों पर शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में छात्र छात्राओं का शोषण न हो सके।
छात्र नेता अभिषेक राज ने कहा कि शिक्षा मंदिर शोषण और अवैध कमाई का अड्डा नहीं बन सकता। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों से सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली कर उनकी पढ़ाई में बाधा डालना अत्यंत निंदनीय और अन्यायपूर्ण है। यदि समय रहते प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आजसू छात्र संघ सड़क से सदन तक आंदोलन छेड़ेगा।
आजसू छात्र संघ का स्पष्ट संदेश है छात्रहित सर्वोपरि है, और छात्रों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ब्राह्मण विद्यालाय नामांकन के नाम पर अवैध शुल्क वसूली एवं नामांकन प्रक्रिया में हो रही धांधली के खिलाफ आजसू छात्र संघ के छात्र नेता अभिषेक राज के नेतृत्व में आज विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद थे. जिन्होंने अपनी परेशानियाँ छात्र नेता के समक्ष रखीं।
छात्रों ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा जबरन अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है. और कई छात्रों के नामांकन को जानबूझकर रोका गया है. इस पर छात्र नेता अभिषेक राज ने तत्काल प्राचार्य से मुलाकात की और सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार में अवैध वसूली और धांधली तुरंत बंद नहीं हुई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आजसू छात्र संघ एक व्यापक आंदोलन की राह पर चलेगा।


बातचीत के दौरान प्राचार्य के सामने सभी छात्र-छात्राओं द्वारा भरे गए नामांकन फॉर्म को प्रस्तुत किया गया और छात्र नेता ने सुनिश्चित कराया कि सभी छात्रों का नामांकन बिना किसी भेदभाव और अतिरिक्त शुल्क के स्वीकार किया जाए। यह कदम छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ।

Leave a Reply